कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 6 मार्च 2026: पंजाब पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक लड़कों और लड़कियों के लिए सुनहरा अवसर है। यह जानकारी जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) श्री रुपिंदर पाल सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 मार्च 2026 से शुरू हो जाएगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो, अमृतसर के रोजगार अधिकारी श्री मुकेश सरंगल ने बताया कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है और 12वीं पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को पंजाब पुलिस के नियमों के अनुसार शारीरिक रूप से फिट होना आवश्यक है।
उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री तीरथ पाल सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस में भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी https://iur.Is/punjabpolicerecruitment2026 पर जाकर अपनी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी उक्त वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा किसी भी कार्य दिवस पर जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो, अमृतसर में स्वयं आकर जानकारी ली जा सकती है या कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 9915789068 पर संपर्क किया जा सकता है।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
