इंडियन डेंटल एसोसिएशन अमृतसर ब्रांच द्वारा सीडीई और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

डेंटिस्टों को आधुनिक तकनीकों और एस्थेटिक स्किल्स संबंधी दी गई जानकारी

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 9 मार्च 2026: इंडियन डेंटल एसोसिएशन अमृतसर ब्रांच द्वारा अध्यक्ष डॉ. कमलदीप शर्मा और सचिव डॉ. नितिन वर्मा के योग्य नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डेंटल पेशेवरों के लिए एक ज्ञानवर्धक अकादमिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय वक्ता और “जेन डेंटिस्ट” डॉ. विशाल गुप्ता द्वारा दिया गया व्याख्यान रहा। उन्होंने कम्पोज़िट वीनियर्स विषय पर जानकारीपूर्ण प्रस्तुति दी और डेंटिस्टों को आधुनिक तकनीकों तथा एस्थेटिक स्किल्स के बारे में महत्वपूर्ण क्लिनिकल जानकारी साझा की, जिससे उन्हें अपनी रोज़मर्रा की प्रैक्टिस में नई तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा मिली।
इस कार्यक्रम में कई पोस्टग्रेजुएट डेंटल विद्यार्थियों और डेंटल प्रैक्टिशनरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपना ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ क्लिनिकल कौशल को निखारने का अवसर प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथि के रूप में डॉ. अमनदीप कौर, डायरेक्टर अमनदीप ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स तथा डॉ. नवनीत ग्रेवाल, ग्रेवाल डेंटल क्लिनिक भी उपस्थित रहे। उन्होंने “बेस्ट स्माइल एक्टिविटी” के लिए जज के रूप में भूमिका निभाई, जो इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनी और प्रतिभागियों द्वारा इसकी काफी सराहना की गई।
यह पहल एसोसिएशन द्वारा डेंटल क्षेत्र में निरंतर शिक्षा, कौशल विकास और महिलाओं की भूमिका के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Check Also

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …