चेयरमैन पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन श्री गुरशरण सिंह छीना द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों के साथ अहम बैठक

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 9 मार्च 2026: चेयरमैन पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन श्री गुरशरण सिंह छीना द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की गई। इस दौरान सिविल सर्जन अमृतसर डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज की अगुवाई में सभी जिला अधिकारी और सीनियर मेडिकल ऑफिसर इस बैठक में शामिल हुए।
इस अवसर पर डॉ. बजाज द्वारा स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए विभिन्न कार्यों की कार्यप्रदर्शन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अमृतसर पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार बेहतर कार्य कर रहा है और सरकार द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा रहा है।
इसके बाद चेयरमैन पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन श्री गुरशरण सिंह छीना ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों जैसे फूड सेफ्टी विभाग, ड्रग विभाग, सिविल अस्पताल अमृतसर, सब-डिविजनल अस्पताल अजनाला और बाबा बकाला में दवाइयों, भवन व्यवस्था तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना आदि के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
उन्होंने कहा कि गुरु की नगरी अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में और अधिक सुधार लाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों में और सुधार लाने के निर्देश दिए, ताकि सभी मिलकर जनकल्याण के कार्यों में अपना योगदान दे सकें।
इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. रजिंदर पाल कौर, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम भगत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रश्मि विज, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जसपाल सिंह, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. रजनीश, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. प्रीतविन, विभिन्न ब्लॉकों से आए सभी सीनियर मेडिकल ऑफिसर, जिला एम.ई.आई.ओ. अमरदीप सिंह, सुपरिंटेंडेंट गुरमीत सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …