पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए: कुलदीप सिंह धालीवाल

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 10 मार्च 2026: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने अपना सबसे बड़ा चुनावी वादा पूरा करते हुए इस बजट में पूरे पंजाब की महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू कर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति समुदायों से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इसके लिए बजट में 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए विधानसभा क्षेत्र अजनाला के विधायक स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि ‘आप’ सरकार का “सारी गारंटियां पूरी” बजट चुनावी वादों को पूरा करने के प्रति आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बजट में पूरे राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने और हर पंजाबी परिवार को समर्थन देने के लिए मुफ्त बस यात्रा, मुफ्त बिजली और नकदी रहित स्वास्थ्य सेवाओं जैसी सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
विधायक स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि राज्य की महिलाओं को अब ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जबकि अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस योजना के तहत आसानी से पंजीकरण की सुविधा प्रदान करने के लिए पूरे राज्य में विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया इस वैसाखी से शुरू होगी और इसे युद्ध स्तर पर पूरा किया जाएगा, ताकि सभी योग्य लाभार्थियों को जल्द से जल्द कवर किया जा सके। 18 वर्ष से अधिक आयु की हर लड़की और महिला इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने की हकदार होगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य की अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना के दायरे में आ सकें।

Check Also

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल और सड़कों को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा , लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचना उनका उद्देश्य कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 13 मार्च …