विश्व पब्लिक स्कूल, मौली जागरण में होंडा कंपनी ने लगाया ट्रैफिक रोड सेफ्टी जागरूकता कैंप


कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 11 मार्च 2026: विश्व पब्लिक स्कूल, मौली जागरण में आज होंडा कंपनी की ओर से ट्रैफिक रोड सेफ्टी जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित तरीके से सड़क पर चलने की जानकारी देना था।
कैंप में होंडा कंपनी की ओर से जनरल मैनेजर रंजय तथा रोड सेफ्टी ट्रैफिक असिस्टेंट राइडर इंस्ट्रक्टर विकास कुमार ने बच्चों को सड़क पर सुरक्षित चलने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं से बचने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को सेफ्टी किट तथा अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल अच्छे लाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम सुबह उठकर अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करते हैं और प्रणाम करते हैं, तो वे हमारी लंबी आयु और सुरक्षित जीवन की कामना करते हैं। इसलिए हमें सड़क पर चलते समय हमेशा सावधान और जागरूक रहना चाहिए तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बच्चों, शिक्षकों तथा होंडा कंपनी के जनरल मैनेजर और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए उनका धन्यवाद भी किया।

Check Also

समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों द्वारा हरमन प्यारे पूर्व मंत्री भगत चुनी लाल को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई

पूर्व मंत्री का सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नेताओं और नागरिकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित …