पंजाब सरकार द्वारा आर्मी, पैरामिलिट्री फोर्स, एस.एस.सी. और पंजाब पुलिस की भर्ती के लिए मुफ्त लिखित परीक्षा व फिजिकल ट्रेनिंग सी-पाइट कैंप रणिके में शुरू

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 12 मार्च 2026: सी-पाइट कैंप रणिके, अमृतसर के अधिकारी कैप्टन अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ए.आर.ओ. अमृतसर के असिस्टेंट रिक्रूटिंग ऑफिसर ने सी-पाइट कैंप रणिके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के लिए आर्मी भर्ती की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक चलेगी। वहीं पंजाब पुलिस भर्ती की रजिस्ट्रेशन 10 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक होगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाकर सी-पाइट कैंप रणिके पहुंचें।
ट्रेनिंग अधिकारी कैप्टन अजीत सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की कक्षाएं 16 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं। वहीं पंजाब पुलिस की लिखित परीक्षा की कक्षाएं 10 मार्च 2026 से शुरू हो गई हैं। पंजाब पुलिस और आर्मी की फिजिकल ट्रेनिंग सी-पाइट कैंप रणिके, अमृतसर में जोर-शोर से चल रही है।
उन्होंने बताया कि जो युवक जिला अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट से संबंधित हैं और एस.एस.सी., आर्मी अग्निवीर या पंजाब पुलिस की लिखित परीक्षा तथा फिजिकल टेस्ट की तैयारी करना चाहते हैं, वे सी-पाइट कैंप रणिके, अमृतसर में आकर मुफ्त तैयारी कर सकते हैं। कैंप में युवाओं के लिए जिम, बेहतर ग्राउंड (400 मीटर ट्रैक), अच्छा वॉलीबॉल ग्राउंड तथा अन्य कई खेलों की विशेष व्यवस्था की गई है। कैंप में ट्रेनिंग लेने के लिए युवाओं को अपने दस्तावेजों की फोटो कॉपी जैसे आधार कार्ड, दसवीं या बारहवीं कक्षा का प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाकर कैंप में रिपोर्ट करना होगा।
कैप्टन अजीत सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को प्रशिक्षण, पढ़ाई, रहने और खाने की सुविधा पंजाब सरकार द्वारा मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए युवा मोबाइल नंबर 7009317626 और 9872840492 पर संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक युवा जल्द से जल्द सी-पाइट कैंप आई.टी.आई. रणिके, अमृतसर पहुंचकर ट्रेनिंग का लाभ उठा सकते हैं।

Check Also

74वां ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर-2025-26 सफलतापूर्वक समाप्त

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 12 मार्च 2026: 74वां ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर-2025-26 आज समाप्त …