
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 18 मार्च 2026: गुरप्रीत सिंह भुल्लर, आई.पी.एस., कमिश्नर पुलिस, अमृतसर के निर्देशों पर कमिश्नरेट पुलिस, अमृतसर द्वारा शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में विशेष गश्त तथा शहर के अंदरूनी और बाहरी क्षेत्रों में विशेष नाकाबंदी कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया गया।

इसी कड़ी में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को लोकल पुलिस और एस.ओ.जी. (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) के कमांडो जवानों द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों जैसे थाना यासीन रोड, लिबर्टी मार्केट, हेरिटेज स्ट्रीट, कटरा जैमल सिंह, गुरु बाजार, रंजीत एवेन्यू के विभिन्न ब्लॉकों में गश्त कर वाहनों की चेकिंग की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके विवरण नोट किए गए।
इसके अलावा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाकर कोना-कोना खंगाला गया तथा आने-जाने वाले लोगों के बैगों की बारीकी से जांच की गई। बिना कारण घूम रहे व्यक्तियों से गहन पूछताछ कर उन्हें वहां से हटाया गया।
जनता से अपील की जाती है कि यदि उनके इलाके में कोई गैरकानूनी गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। कमिश्नरेट पुलिस, अमृतसर जनता की सुरक्षा और उनकी रक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र