
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 18 सितंबर 2026: कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत पी.ओ. स्टाफ अमृतसर को अहम सफलता हासिल हुई है।
ए.एस.आई. हरीश कुमार, इंचार्ज पी.ओ. स्टाफ अमृतसर, द्वारा पुलिस पार्टी सहित कार्रवाई करते हुए एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान करण सिंह उर्फ लल्ली पुत्र बलविंदर सिंह के रूप में हुई है।
उक्त आरोपी पहले मोहल्ला गंडा सिंह कॉलोनी, मजीठा रोड, अमृतसर का निवासी था और इस समय शर्मा बिल्डिंग मटीरियल, संत नगर, धूपसड़ी, वेरका, अमृतसर के नजदीक रह रहा था।
आरोपी के विरुद्ध मुकदमा नंबर 268, दिनांक 03-10-2019, धारा 379- बी आईपीसी, थाना सदर अमृतसर में दर्ज है। माननीय अदालत द्वारा दिनांक 15-10-2025 को उक्त आरोपी को भगोड़ा घोषित किया गया था।
पी.ओ. स्टाफ अमृतसर द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत आज दिनांक 18-09-2026 को उक्त भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा भगोड़े और वांछित आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र