जरनैल सिंह ढोट ने एडवोकेट गुरप्रीत सिंह पनेसर को दूसरी बार बार एसोसिएशन अमृतसर का अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 25 सितंबर 2026: आम आदमी पार्टी के लोकसभा क्षेत्र अमृतसर के प्रभारी जरनैल सिंह ढोट ने एडवोकेट गुरप्रीत सिंह पनेसर को दूसरी बार बार एसोसिएशन अमृतसर का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।
इस अवसर पर जरनैल सिंह ढोट ने एडवोकेट गुरप्रीत सिंह पनेसर का मुंह मीठा करवाते हुए उनकी जीत पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार सेवा करने का अवसर मिलना उनके वकालत के क्षेत्र में किए जा रहे परिश्रम और वकील समुदाय के विश्वास को दर्शाता है।
इस दौरान गुरु नगरी अमृतसर के जरूरतमंद लोगों को कानूनी सुविधाएं उपलब्ध करवाने और उन्हें न्याय प्राप्त करने में सहयोग देने संबंधी विचार-विमर्श भी किया गया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि हर व्यक्ति को न्याय प्राप्त करने के समान अवसर मिल सकें।
इस अवसर पर सरबजीत सिंह बल्ल, राकेश बीर और बलराज सिंह भी उपस्थित थे।

Check Also

केशव (शिवाला) गैंग के शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़

गैंग के शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 3 शूटर घायल, 5 पिस्तौल और 20 …