लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता: हरभजन सिंह ईटीओ

कल्याण केसरी न्यूज़, जंडियाला गुरु, 25 सितंबर 2026: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने आज नगर कौंसिल जंडियाला गुरु में विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की। इन विकास कार्यों पर कुल 2 करोड़ 35 लाख 88 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब सरकार शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने तथा लोगों को बेहतर सड़कें, सीवरेज और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के मानकों के अनुसार पूरे किए जाएंगे।
मंत्री ने बताया कि जंडियाला गुरु में आज विभिन्न विकास कार्य शुरू किए गए हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है:
मालियाना गुरुद्वारा साहिब से ऊधम सिंह चौक तक सीवरेज एवं सड़क निर्माण: वार्ड नंबर 5 और 13 में इस कार्य पर 98.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
- बाबा आला सिंह कॉलोनी की विभिन्न गलियों का निर्माण: वार्ड नंबर 5 में गलियों के निर्माण पर 87.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
- बाबा भोरी शाह जी की धर्मशाला का निर्माण: नगर कौंसिल जंडियाला गुरु के वार्ड नंबर 8 और 9 में धर्मशाला के निर्माण पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
- हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, सीवरेज व्यवस्था तथा सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर नगर कौंसिल प्रधान स. सतिंदर सिंह, श्री राज कुमार, स. मनजिंदर सिंह, स. कुलवंत राजू, स. विपनदीप, सूबेदार छनाख सिंह, स. गुरप्रीत सिंह सचदेवा और स. सरबजीत सिंह डिंपी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र