केशव (शिवाला) गैंग के शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़

गैंग के शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 3 शूटर घायल, 5 पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद

पुख्ता सूचना के आधार पर एक आरोपी विशाल को .30 बोर ग्लॉक पिस्तौल सहित किया गया गिरफ्तार
पूछताछ के बाद थाना छेहरटा के क्षेत्र में छिपे उसके साथियों के बारे में मिली जानकारी

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 25 सितंबर 2026: कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा बदमाशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत आज केशव गैंग से जुड़े शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान तीन शूटर घायल हुए, जिन्हें उपचार और प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजा गया है।
प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर एस.एच.ओ. छेहरटा एसआई बलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा नाकाबंदी कर एक व्यक्ति विशाल को गिरफ्तार किया गया था। उसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .30 बोर की ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई।
आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि उसके कुछ अन्य साथी थांदे रोड क्षेत्र में झाड़ियों वाले स्थान पर छिपे हुए हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया।
पुलिस द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से छिपे हुए व्यक्तियों से खुद को पुलिस के हवाले करने की अपील की गई, लेकिन उनकी ओर से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस द्वारा अपनी सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार जवाबी कार्रवाई की गई।


मुठभेड़ के दौरान कुल चार व्यक्तियों में से तीन व्यक्ति गोली लगने से घायल हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पहचान के अनुसार घायल व्यक्तियों में शिंदा पहलवान, निवासी फिरोजपुर, जिसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। शिवम निवासी फरीदकोट, लवकेश निवासी अमृतसर और राजविंदर, निवासी अमृतसर शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से 05 पिस्तौल बरामद की गई हैं, जिनमें 2 ग्लॉक पिस्तौल, 3 बेरेटा पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस शामिल हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये व्यक्ति किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस द्वारा बरामद हथियारों, गैंग के साथ इनके संबंधों तथा इनके द्वारा की गई या जिन वारदातों को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी, उनके संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य साथियों, हथियारों और संभावित वारदातों के संबंध में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई और छापेमारी जारी है।
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Check Also

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक

प्रांत की तरक्की और खुशहाली के लिए की प्रार्थनाइस पवित्र अवसर पर लोगों को आपसी …