Breaking News

जिला अमृतसर में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में लगाए जाएंगे 15 विशेष कैंप

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 29 सितंबर 2026: जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला अमृतसर में 24 दिसंबर 2026 तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के दौरान दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड के लिए असेसमेंट, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लयूएस) के बच्चों के लिए स्कूल दाखिला अभियान, जरूरतमंद बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना तथा बच्चों के आधार कार्ड के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट से संबंधित सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि ये कैंप विभिन्न सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे। सभी कैंपों का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि कैंपों का शेड्यूल इस प्रकार है: 1 अक्टूबर को सरकारी हाई स्कूल, माहल; 9 अक्टूबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मत्तेवाल; 16 अक्टूबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टाहली साहिब; 23 अक्टूबर को सरकारी मिडल स्कूल, नवा पिंड; 30 अक्टूबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वरपाल; 6 नवंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रईया; 13 नवंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल/सरकारी हाई स्कूल, सठियाला; 20 नवंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संगतपुरा; 27 नवंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चमियारी; 4 दिसंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चविंडा देवी; 11 दिसंबर को सरकारी हाई स्कूल, शाम नगर; 18 दिसंबर को सरकारी मेरिटोरियस स्कूल, छेहरटा तथा 24 दिसंबर को सरकारी प्राइमरी स्कूल, मकबूलपुरा में कैंप लगाए जाएंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को कैंपों के दौरान आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कैंपों में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता गतिविधियां, साइन बोर्ड, बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी, सफाई, कंप्यूटर सिस्टम तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के प्रबंध करने के लिए भी कहा गया है।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी निर्धारित कैंप में पहुंचकर संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और आधार सेवाओं का लाभ उठाएं तथा आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर आएं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Check Also

डी.एल.एस.ए. अमृतसर द्वारा पोक्सो एक्ट, 2012 संबंधी जागरूकता-सह-प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन

बच्चों की सुरक्षा और बाल-अनुकूल पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर कल्याण केसरी न्यूज़, …