
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 3 अक्टूबर 2026: पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत अमृतसर जिले में 28 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक जिला स्तरीय खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी अमृतसर श्री गुरप्रीत सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि आज 3 अक्टूबर को खो-खो, कबड्डी नेशनल स्टाइल, बैडमिंटन, हॉकी, नेटबॉल, कुश्ती, तैराकी, बॉक्सिंग, शूटिंग, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, पावरलिफ्टिंग, फेंसिंग, टेनिस बॉल क्रिकेट और गतका आदि खेलों के लड़के एवं लड़कियों के मुकाबले करवाए गए।
कबड्डी नेशनल स्टाइल
कबड्डी नेशनल स्टाइल के जिला स्तरीय मुकाबले बाबा दर्शन सिंह जी कुले वाले, घनूपुर काले, अमृतसर में करवाए गए। अंडर-17 लड़कों के मुकाबले में संत करतार सिंह स्पोर्ट्स क्लब हरशा छीना की टीम ने पहला, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल की टीम ने दूसरा तथा एस.ए. जोन पब्लिक स्कूल जंडियाला गुरु और धौल कलां की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
खो-खो
खो-खो के जिला स्तरीय मुकाबले मेरिटोरियस स्कूल अमृतसर में करवाए गए। अंडर-17 लड़कों के मुकाबले में वेरका ब्लॉक की टीम ने पहला, खिलचियां ब्लॉक की टीम ने दूसरा तथा हरशा छीना ब्लॉक की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
नेटबॉल
नेटबॉल के मुकाबले स्कूल ऑफ एमिनेंस, माल रोड अमृतसर में करवाए गए। अंडर-17 लड़कों के मुकाबले में दाता बंदी छोड़ स्कूल की टीम ने पहला, स्टार वर्ल्ड स्कूल की टीम ने दूसरा तथा शहीद दर्शन सिंह फेरूमन पब्लिक स्कूल रईया की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में स्कूल ऑफ एमिनेंस, माल रोड की टीम ने पहला, दाता बंदी छोड़ स्कूल की टीम ने दूसरा तथा शहीद दर्शन सिंह फेरूमन पब्लिक स्कूल रईया की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हॉकी
हॉकी के लड़कों एवं लड़कियों के मुकाबले खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर में करवाए गए। अंडर-14 लड़कों के मुकाबले में खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने पहला, रईया स्कूल की टीम ने दूसरा तथा बुताला स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
तैराकी
तैराकी के मुकाबले खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर में करवाए गए। अंडर-17 लड़कों के 100 मीटर फ्रीस्टाइल मुकाबले में सुरतेज सिंह ने पहला, निर्भय ने दूसरा तथा महावीर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-21 लड़कों के 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक मुकाबले में अर्शप्रीत सिंह ने पहला, अरमानदीप सिंह ने दूसरा तथा रक्ष्म मरवाहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 21-30 आयु वर्ग के 100 मीटर फ्रीस्टाइल मुकाबले में रोहन ने पहला, राहुल बंबानी ने दूसरा तथा ब्रह्मजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फेंसिंग
फेंसिंग के जिला स्तरीय मुकाबले गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में करवाए गए। अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में अनीशा ने पहला, प्रियल ने दूसरा, एसलीन ने तीसरा तथा अमृत कौर ने चौथा स्थान हासिल किया।
बास्केटबॉल
लड़कियों के बास्केटबॉल मुकाबले स्कूल ऑफ एमिनेंस, माल रोड में करवाए गए। अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में स्कूल ऑफ एमिनेंस माल रोड की टीम ने पहला, सेक्रेड हार्ट स्कूल की टीम ने दूसरा तथा स्प्रिंग डेल स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबॉल
लड़कों के वॉलीबॉल मुकाबले खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर में करवाए गए। अंडर-14 लड़कों के मुकाबले में गुरु कलगीधर स्कूल, हरशा छीना की टीम ने पहला, बाबा ईश्वर सिंह पब्लिक स्कूल, वेरका की टीम ने दूसरा तथा स.ह.स. मल्लू नंगल, हरशा छीना की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जिला खेल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह ने कहा कि इन खेल मुकाबलों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना और राज्य में खेल संस्कृति को और मजबूत करना है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के मुकाबलों के लिए पूरी मेहनत और खेल भावना के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र