दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें सच्चाई एवं नेकी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

कल्याण केसरी न्यूज़, जंडियाला गुरु, 20 अक्टूबर 2026: लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज जंडियाला गुरु स्थित नवनिर्मित खेल स्टेडियम में रावण दहन किया। इस अवसर पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। क्षेत्र में दशहरे का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने क्षेत्रवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें भगवान श्री राम के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सच्चाई, ईमानदारी और नेकी के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में बुराइयों का त्याग करके अच्छे गुणों को अपनाना चाहिए तथा समाज में भाईचारे, प्रेम और सद्भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का अभिन्न अंग हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों से जोड़ने तथा समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर श्रीमती सुहिंदर कौर, नगर परिषद जंडियाला गुरु के अध्यक्ष स. सतिंदर सिंह, अध्यक्ष सोनी अनेजा, श्री राम नौमी उत्सव समिति जंडियाला गुरु के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावा सभी पार्षदों, सरपंचों, चेयरमैनों, पार्टी नेताओं तथा क्षेत्र की संगत ने शिरकत की।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र