दविन्द्रा इंटरनेश्नल पब्लिक स्कूल में 7वीं वाहिनी एनडीआरएफ ने कराया भूकंप मॉक एक्सरसाइज

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 20 सितंबर 2026: 7वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), बठिंडा की टीम द्वारा दविन्द्रा इंटरनेश्नल पब्लिक स्कूल में भूकंप संबंधी मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।
मॉक एक्सरसाइज के दौरान विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को भूकंप के समय सुरक्षित निकासी, ड्रोप-कवर-होल्ड तकनीक, प्राथमिक उपचार तथा बचाव एवं राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। एनडीआरएफ टीम द्वारा विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सुरक्षित एवं त्वरित कार्रवाई का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
इस अवसर पर एनडीआरएफ द्वारा आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को विभिन्न अत्याधुनिक बचाव उपकरणों के उपयोग एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।
इस अभ्यास का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ में आपदा के समय जागरूकता, तैयारी एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता विकसित करना था। विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ ने मॉक एक्सरसाइज एवं प्रदर्शनी में सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम का ओवरआल सुपरविजन श्री देवेंद्र प्रकाश सिंह, सहायक सेनानी, 7वीं वाहिनी एनडीआरएफ द्वारा किया गया तथा टीम कमांडर एसआई / जीडी रेख सिंह मीना के नेतृत्व में एनडीआरएफ टीम ने मॉक एक्सरसाइज को सफलतापूर्वक संचालित किया।
मॉक एक्सरसाइज एवं प्रदर्शनी के सफल आयोजन की जिला प्रशासन तथा स्कूल स्टाफ द्वारा सराहना की गई। स्कूल प्रबंधन ने आपदा के समय विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया।

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने रामनगर कॉलोनी की गलियां बनाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

हल्के की सभी वार्डों में गलियां बनाने के विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे: …