हल्के की सभी वार्डों में गलियां बनाने के विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे: डॉ अजय गुप्ता

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 21 सितंबर 2026: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 67 के क्षेत्र रामनगर कॉलोनी की सभी गलियों को सीसी फ्लोरिंग से बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि रामनगर कॉलोनी में विकास का कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा।केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों में गलियों को बनवाने के विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पहले इन गलियों में सीवरेज और वाटर सप्लाई व्यवस्था को ठीक करवाया गया। अब गलियों को पक्का बनवाने किसी लोगों को भारी राहत मिलेगी।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि हल्के में जिन जिन क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था ठीक नहीं है, वहां वहां पर आने वाले दिनों में नई सीवरेज व्यवस्था डलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए रंगला पंजाब-3 के तहत टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इसी सप्ताह सीवरेज और वाटर सप्लाई डालने का कार्य शुरू हो जाएगा। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जिस जगह पर भी सीवरेज ठीक तरह से काम नहीं कर रहा, वहां पर सीवरेज पूरी तरह से ठीक करवा दिया जाएगा।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जिन जिन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं है, वहां वहां पर लाइटे लगवाने का कार्य शुरू करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हलके को लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाए देने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जब से वह विधायक बने हैं, पहले दिन से ही लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका पहल के आधार पर हल निकला जा रहा है। पुलिस अवसर पर डिप्टी मेयर अनीता रानी के पुत्र तरुणबीर कैंडी, राजा कुमार, रोम्पी जी,बलजीत कौर ,पवन कुमार,रमन चाचा ,रवि चेंजिंयारा ,टिंकू कुमार, निशान सिंह, बलबीर सिंह और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र