कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा सी.एच.सी. मानांवाला का निरीक्षण


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 21 सितंबर 2026: कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा आज कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सी.एच.सी.) मानांवाला का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल के प्रबंधों का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सी.एच.सी. के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और उपचार करवा रहे मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी फीडबैक प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने के साथ-साथ ओ.पी.डी. का भी निरीक्षण किया।
अपने दौरे संबंधी जानकारी देते हुए लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि सी.एच.सी. मानांवाला के निरीक्षण के दौरान सभी डॉक्टर और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित पाए गए। उन्होंने कहा कि मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही उपचार सेवाओं के बारे में फीडबैक भी लिया गया, जिस दौरान मरीजों ने पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संतुष्टि व्यक्त की।
स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्रांति के तहत राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पतालों में बड़े स्तर पर सुधार किए गए हैं, ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध करवाई जा सकें।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करने का प्रावधान किया गया है, जिसका आम लोगों द्वारा भरपूर लाभ लिया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों द्वारा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मिल रही सुविधाओं के प्रति संतुष्टि व्यक्त करना सरकार के प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने रामनगर कॉलोनी की गलियां बनाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

हल्के की सभी वार्डों में गलियां बनाने के विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे: …