नशों के खात्मे के लिए सरकार के प्रयासों में लोग सक्रिय भूमिका निभाएं: विधायक अजय गुप्ता
इलाका निवासी नशों के खात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम में सक्रिय सहयोग दें: दीक्षित धवन

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 30 सितंबर 2026: पंजाब सरकार द्वारा नशों की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए चलाई जा रही ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत अमृतसर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 52 में वार्ड डिफेंस कमेटी (डब्लयूडीसी) के सहयोग से एक अहम जनसभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अमृतसर सेंट्रल के विधायक श्री अजय गुप्ता ने की।
बैठक के दौरान इलाका निवासियों ने पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम की सराहना करते हुए इसे सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर नशा मुक्ति मोर्चा के माझा जोन इंचार्ज श्री दीक्षित धवन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा नशा मुक्ति मोर्चा की टीम की ओर से श्री हनी नाहर, जिला प्रधान अमृतसर शहरी एनएमएम, श्री जय कुच्छ बुट्टर, हलका इंचार्ज सेंट्रल एनएमएम, मैडम मोनिका राजेश हांडा, हलका वाइस इंचार्ज एनएमएम, श्री राजू भाटिया और श्री राजकुमार बोबी, ब्लॉक प्रधान एनएमएम, डब्लयूडीसी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री गुरजिंदर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता और इलाका निवासी मौजूद थे।
बैठक के दौरान नशों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने, युवाओं को नशों से दूर रखने तथा समाज में नशा विरोधी जागरूकता को और मजबूत करने संबंधी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर लोगों से नशों के खिलाफ मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने आसपास नशों के खात्मे के लिए सहयोग देने की अपील की गई।
विधायक श्री अजय गुप्ता ने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाने के लिए सरकार, प्रशासन और समाज के हर वर्ग को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए जागरूकता, पारिवारिक सहयोग और समाज की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने इलाका निवासियों से पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम में बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपील की।
इस अवसर पर नशा मुक्ति मोर्चा के माझा जोन इंचार्ज श्री दीक्षित धवन ने कहा कि नशों के खिलाफ जंग को केवल सरकारी मुहिम तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि इसे जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा हमारे समाज की ताकत हैं और उन्हें नशों से बचाने के लिए परिवारों, सामाजिक संस्थाओं, वार्ड डिफेंस कमेटियों और जिला प्रशासन को मिलकर लगातार काम करना चाहिए। उन्होंने इलाका निवासियों से अपील की कि नशों के खात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम में सक्रिय सहयोग दें और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
बैठक में उपस्थित इलाका निवासियों ने नशों के खिलाफ सरकार, नशा मुक्ति मोर्चा, डब्लयूडीसी और पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र