
कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 30 सितंबर 2026: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नशे के मुद्दे को प्रमुखता देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जालंधर के परागपुर में आयोजित ‘नशामुक्त पंजाब महारैली’ में आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। भाजपा की ओर से 18 सितंबर को शुरू की गई चार नशामुक्त पंजाब यात्राओं के 117 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 4,000 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद यह रैली आयोजित की गई।

अमित शाह ने कहा कि पंजाब को चिट्टे से मुक्त कराने के लिए भाजपा को एक अवसर दिया जाए और 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
शाह ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले नशामुक्त पंजाब भाजपा का प्रमुख एजेंडा रहेगा। उन्होंने पंजाब के किसानों

और जवानों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य का विकास तभी संभव है, जब युवा नशामुक्त होंगे।
भाजपा सांसद हरभजन सिंह ने भी नशे को पंजाब के लिए गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि इसे पूरी तरह खत्म करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा की यात्रा से लोगों में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ेगी।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र