गांधी जयंती स्वच्छता जागरूकता दिवस के रूप में मनाई गई

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 2 अक्टूबर 2026 : नगर निगम अमृतसर द्वारा फर्स्ट पंजाब बटालियन एन.सी.सी., अमृतसर तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती ‘गांधी जयंती’ को स्वच्छता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर इंडिया गेट, छेहरटा में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नाटक मंडली द्वारा स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से लोगों को अपने आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
इसके उपरांत एन.सी.सी. कैडेटों द्वारा क्षेत्र में सफाई अभियान की शुरुआत की गई। कैडेटों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’, ‘सभी का एक ही नारा—स्वच्छ रहे अमृतसर सारा’ तथा ‘पेड़ लगाओ, धरती बचाओ’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और अपने आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया।
स अवसर पर श्रीमती मनदीप कौर, कार्यक्रम समन्वयक, स्वच्छता अभियान अमृतसर पश्चिम, श्री अनिल डोगरा, चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर, श्री दविंदर कुमार, सैनिटरी इंस्पेक्टर, कैप्टन सुखपाल सिंह संधू, नायब सूबेदार राजीव कुमार, हवलदार कुलविंदर सिंह, हवलदार कुलदीप सिंह सहित नगर निगम अमृतसर तथा एन.सी.सी. का स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती मनदीप कौर, श्री अनिल डोगरा तथा कैप्टन सुखपाल सिंह संधू द्वारा विद्यार्थियों एवं एन.सी.सी. कैडेटों को गांधी जयंती तथा स्वच्छता के महत्व संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेटों को रिफ्रेशमेंट भी वितरित की गई।

Check Also

सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 किलो हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे: डीजीपी गौरव यादवआरोपी अपने हैंडलरों …