पी.ओ. स्टाफ अमृतसर द्वारा भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 2 अक्टूबर 2026: कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा भगोड़े आरोपियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पी.ओ. स्टाफ अमृतसर को एक और सफलता हासिल हुई है।
ए.एस.आई. हरीश कुमार, इंचार्ज पी.ओ. स्टाफ अमृतसर की अगुवाई में पुलिस पार्टी द्वारा कार्रवाई करते हुए मंगल सिंह उर्फ मंगा भल्ला पुत्र जगतार सिंह, निवासी गांव रौड़ी, अमृतसर, को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ मुकदमा नंबर 294, दिनांक 17-11-2020, धारा 61/1/14 एक्साइज एक्ट, 9-बी एक्सप्लोसिव एक्ट, 336/188 आईपीसी, थाना गेट हकीमां, अमृतसर में दर्ज है।
मामले में माननीय अदालत जेएमआईसी/ अमृतसर द्वारा दिनांक 26-08-2026 को मंगल सिंह उर्फ मंगा भल्ला को भगोड़ा घोषित किया गया था।
पी.ओ. स्टाफ अमृतसर द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान आज दिनांक 02-10-2026 को उक्त भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा भगोड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

Check Also

सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 किलो हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे: डीजीपी गौरव यादवआरोपी अपने हैंडलरों …