देश

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा चाइना डोर के खिलाफ दुकानदारों की जांच

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 21 जनवरी 2026: पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB), क्षेत्रीय कार्यालय अमृतसर के अधिकारियों द्वारा आज शहर में दुकानों की अचानक जांच की गई, ताकि प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री, खरीद और उपयोग पर लगी रोक का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।यह जांच अभियान इंजीनियर लखविंदर कुमार, एस.डी.ओ. और इंजीनियर युगुआदवीर सिंह, जे.ई.ई. द्वारा चलाया …

Read More »

यूके के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ‘सरकार-ए-खालसा अवॉर्ड’ से सम्मानित

कल्याण केसरी न्यूज़, लुधियाना, 21 जनवरी 2026: डीआईबी इवेंट्स दुबई द्वारा ‘सरकार-ए-खालसा अवॉर्ड्स 2026’ के मौके पर निरवाना लग्ज़री होटल में आयोजित यादगार समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज आध्यात्मिक मेहमान थे। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां विशेष मेहमान और बाबा गुरजीत सिंह नानकसर वाले खास तौर …

Read More »

सेवक फार्मेसी फायरिंग कांड सुलझा, चार आरोपी गिरफ्तार, एनकाउंटर में चंडीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को घायल हालत में दबोचा

कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 21 जनवरी 2026: सेक्टर-32 स्थित सेवक फार्मेसी में हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात को चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपियों को जीरी मंडी चौक के पास मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल अवस्था में काबू …

Read More »

कैबिनेट मंत्री ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु में सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन, एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 21 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को सरकारी सुविधाएं उनके घरों के नजदीक उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी के तहत आज जंडियाला गुरु पी.एस.पी.सी.एल. के भवन में बने पांचवें सुविधा केंद्र का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि …

Read More »

सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज सेवाएं और बेहतर व प्रभावी ढंग से मुहैया करवाई जाए: मोहिंदर भगत

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 21 जनवरी 2026: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सैनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज रोगी कल्याण समिति की बैठक के दौरान सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज सेवाओं को और बेहतर व प्रभावी ढंग से मुहैया करवाने के निर्देश दिए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना …

Read More »

पंजाब सरकार सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव को पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाने के लिए वचनबद्ध: मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने प्रकाश उत्सव समागमों और शोभायात्रा की तैयारियों एवं प्रबंधों का लिया जायजा कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 21 जनवरी 2026: पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने विभिन्न धार्मिक संगठनों एवं प्रशासकीय अधिकारियों सहित सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव एवं शोभायात्रा संबंधी किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया।आज यहां …

Read More »

सांसद गुरजीत औजला ने ‘दिशा’ बैठक में लगाई अफसरों की क्लास

नशा, शिक्षा और जर्जर ढांचे पर विस्तार से चर्चा, एयरपोर्ट रोड पर धरना देने वालों पर होगा मामला दर्ज कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 21 जनवरी 2026: अमृतसर के बचत भवन में आज जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की एक बैठक सांसद गुरजीत सिंह औजला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले के विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और …

Read More »

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन, जिला इकाई श्री अमृतसर साहिब का वर्ष 2026 का कैलेंडर जारी

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 20 जनवरी 2026: पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की जिला इकाई श्री अमृतसर साहिब का वर्ष 2026 का कैलेंडर माननीय डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह द्वारा जारी किया गया। इस अवसर पर नए साल और कैलेंडर के विमोचन पर शुभकामनाएं भी दी गईं।इस मौके पर मनजिंदर सिंह संधू (जिला प्रधान), जगदीश ठाकुर (जिला जनरल सचिव), अमन …

Read More »

सेक्टर 17बी चंडीगढ़ में किया 40 यूनिट्स रक्त एकत्र

कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 20 जनवरी 2026: ठंड की वजह से अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन पंचकूला व इंडियन रेडक्रॉस यूटी चंडीगढ़ द्वारा मार्केट सेक्टर 17बी चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 3:30 बजे तक चला। शिविर में 60 लोगों ने रक्तदान …

Read More »

सांगली में 24 जनवरी से निरंकारी संत समागम, एकत्व भाव से तैयारियाँ पूर्णता की ओर

कल्याण केसरी न्यूज़, चण्डीगढ़ / पंचकुला / सांगली, 20 जनवरी 2026: प्रेम, सेवा एवं एकत्व के पावन भावों से ओतप्रोत महाराष्ट्र का 59वाँ निरंकारी संत समागम आगामी 24 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक सांगली में परम पूज्य सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के दिव्य सान्निध्य में श्रद्धा एवं भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। …

Read More »